तालिबान के कब्जे के बीच भारत ने अफगानिस्तान से निकाले अपने 129 लोग, काबुल से दिल्ली पहुंचा Air India का विमान

By: Pinki Sun, 15 Aug 2021 11:48:07

तालिबान के कब्जे के बीच भारत ने अफगानिस्तान से निकाले अपने 129 लोग, काबुल से दिल्ली पहुंचा Air India का विमान

तालिबान आतंकवादियों ने आज अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर भी कब्जा जमा लिया है। तालिबान के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपने दूतावास से राजनयिकों को हेलीकॉप्टर से निकाला है। वहीं, काबुल में फंसे भारतीयों को एयर इंडिया सुरक्षित वतन वापस ले आई है। काबुल से 129 यात्रियों के साथ रवाना हुआ एयर इंडिया का AI-244 विमान आज शाम दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कर चुका है। एयर इंडिया की एक फ्लाइट रविवार शाम को काबुल से भारतीयों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई थी।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इससे पहले आज सुबह दिल्ली से उड़ान भरने के बाद AI-243 अशांति के बीच एक घंटे की देरी से काबुल में सुरक्षित लैंड किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि तालिबान के शहर के बाहरी इलाके में पहुंचने के बावजूद काबुल का हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) मदद के लिए उपलब्ध नहीं था, इसलिए उड़ान में देरी हुई। एयर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि इस फ्लाइट को अफगानिस्तान में एयर बबल के अंदर ऑपरेट किया गया। सूत्रों ने कहा कि काबुल के लिए एक चार्टर उड़ान आज रद्द कर दी गई।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने देश छोड़ दिया है। ऐसे में अफगानिस्तान में तनाव का माहौल है। अफगानी नागरिकों के साथ दूसरे देशों के लोग भी यहां से भाग रहे हैं। काबुल एयरपोर्ट पर भारी जाम लगा है। तालिबान ने लोगों को भरोसा दिलाया है, कि जो काबुल छोड़कर जा रहे हैं, उन्हें जाने दिया जाएगा।

ये भी पढ़े :

# तालिबान के कब्जे में अफगानिस्तान, अब्दुल गनी बरादर बन सकता है नया राष्ट्रपति

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com